राजनांदगांव, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर आज राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा तथा सदस्य हफीज खान ने सीएम हाऊस पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा तथा सदस्य हफीज खान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सीएम हाउस में जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर केक कटवाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नेताद्वय ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में गढ़बो छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार होकर यथार्थ रूप ले रही है। कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता में खुशहाली साफ नजर आ रही है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में आपके नेतृत्व छत्तीसगढ़ विकास के नए सोपान को तय कर इतिहास रचेगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मनीष गौतम, सर्वयादव समाज के अशोक यादव, युवा कांग्रेस नेता अभिमन्यु मिश्रा उपस्थित थे।
