नवगठित व्यापारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह 24 अगस्त को दिलीप सिंह मंगल भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवव्रत सिंह होंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल व जिला उपाध्यक्ष संजय रिजवानी उपस्थित रहेंगे। अन्य अतिथियों के रूप में वरिष्ठ व्यापारी अनूपचंद बैद, घेवर कोठारी, पारसमल चोपड़ा, रज्जाक खान, विजय गुप्ता, अरुण रंगलानी और मणिलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहेंगे।
ये पदाधिकारी लेंगे शपथ: कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय बरड़िया, शरद ताम्रकार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरफान मेमन, प्रदीप अग्रवाल, सचिव शिरीष मिश्रा, सह सचिव नदीम मेमन, अखलाक मेमन, कोषाध्यक्ष नितेश जैन, चैंबर प्रतिनिधि प्रबल खत्री शपथ लेंगे। साथ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ललित जैन, मनोज बैद, राकेश अग्रवाल, दिलीप सांखला, शैलेंद्र चंद्राकर, रिक्की यादव, सूर्य दुबे, नरेंद्र कोठारी, मनोज चंदवानी, संतोष फोटानी, इंदरचंद जैन, विजय फोटानी, संजय छाजेड़, विजय चोपड़ा और वीरेंद्र देवांगन भी शपथ लेंगे। सभी व्यापारियों से शामिल होने की अपील: कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष अशोक जैन ने सभी व्यापरियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। वहीं सचिव शिरीष मिश्रा ने बताया कि शपथ ग्रहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
