शहर के महेश नगर में अपर कलेक्टर के मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महेश नगर में दुर्ग के अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई के मकान में रिपेयरिंग का काम चल रहा है, जहां से 17 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने परिसर में रखे टॉयलेट, बाथरुम के सामानों की चोरी कर ली।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने संदेही महेश चंदेल (20वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
