भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तर एवं दक्षिण सरस्वती यादव एवं मिथलेश्वरी वैष्णव के नेतृत्व में रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पारुल जैन ने बताया कि भारतीय शास्त्रों में रक्षाबंधन पर्व की प्राचीन परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा देश एवं समाज की रक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाले पुलिस जवानों को चिखली थाना, कोतवाली थाना, बसंतपुर थाना पहुंचकर भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांध कर त्योहार मनाया। महिला मोर्चा के जिला महामंत्री पारूल जैन एवं देव कुमारी साहू, उत्तर मंडल अध्यक्ष सरस्वती यादव, महिला मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मिथलेश्वरी वैष्णव, गीता साहू, मुनेश्वरी साहू, शैल यादव, टेमबाई छदेया, कीर्ति राणे, रत्ना बरिहा, सुनीता ठाकुर, संगीता मानिकपुरी, नीरा यादव, शांति पात्रे, शशि चौहान, लता जांगड़े, सुनीता चौरसिया, रघुवीर वाधवा, रमेश सोनवानी उपस्थित थे।
