सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन
डोंगरगढ़ – तहसील साहू संघ डोगरगढ़ के अधीन कोल्हापुरी परिक्षेत्र का सामाजिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू सम्मिलित हुए। इस अवसर पर तहसील साहू संघ डोगरगढ़ के अध्यक्ष हंसराज साहू, जिला साहू संघ के महामंत्री अमरनाथ साहू, संगठन मंत्री हेमंत साहू,सहसचिव धरम साहू, अंकेक्षकअंजोर सिंह साहू, उप कोषाध्यक्ष भुवाल साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, सरपंच रंभा वर्मा बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक दलेश्वर साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में जो जिम्मेदारी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी है उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा और दशा देने के लिए काम करेंगे, उन्होंने समाज के मांग पर 6•50 लाख रू, सामुदायिक भवन मेंढा से जी ई रोड के मरम्मत कराए जाने, स्कूल में फर्नीचर हेतू ₹50 हजार की घोषणा की। इस अवसर पर समाज के लिए निर्माण होने वाले साहू कर्मा भवन का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम को हंसराज साहू, अमरनाथ साहू, भागवत साहू, श्रीमती प्रभा साहू, नरेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया ।

इसके पूर्व नवनिर्वाचित परिक्षेत्र के पदाधिकारी को तहसील अध्यक्ष हंसराज साहू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कालू राम साहू, उपाध्यक्ष लखेश्वर साहू, महिला उपाध्यक्ष विटान बाई साहू, सह सचिव संतोष साहू, सरस्वती साहू, संगठन सचिव रमेश साहू, प्रचार सचिव तुकाराम साहू, उप कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, अंकेक्षक कुंज लाल साहू सचिव अश्वनी साहू, कोषाध्यक्ष रामाधीन साहू ने शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारी संरक्षक गोविंद राम साहू, संरक्षक भैरव राम साहू, समारू राम साहू, लेख राम साहू, गुहराराम साहू, दीनानाथ साहू, गायत्री साहू, गिरधारी साहू, भिखू साहू, राजकुमार साहू, टिकेश्वर साहू, चेतन वर्मा ग्राम पटेल, उपसरपंच मदन सिन्हा, प्रकाश साहू, शंकर साहू, चुमन साहू, आदि प्रमुख जन सहित बडी संख्या में सामाजिकजन व ग्रामीण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित सचिव अश्वनी साहू ने तथा आभार प्रदर्शन अध्यक्ष कालूराम साहू ने की।
