राजनांदगांव । विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर गुरुवार को शहर के सर्किट हाउस में त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फोटो ग्राफिक सोसायटी और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में करीब सौ से अधिक फोटोग्राफरो ने हिस्सा लिया। छायाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
छायाकारों की प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला फोटोग्राफिक सोसाइटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सर्किट हाऊस में त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहां पर छायाकारो ने अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता तीन वर्गों मे आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में 18 साल के युवाओं ने अपना फोटोग्राफी का जौहर दिखाया। वही द्वितीय वर्ग मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि इलेक्ट्रानिक युग में कैमरे के अलावा डिजिटल मोबाइल के माध्यम से विभिन्ना प्रकार के फोटो खींचे जाते हैं जिसे यादगार बनाने जिला फोटोग्राफी सोसायटी की पहल पर पहली बार विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता नगर निगम प्रतिवर्ष आयोजित करेगी। नगार निगम कमिश्नर डा. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कारधानी के कलाकारों की कलाकृति को उभारने फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें विभिन्ना वर्गों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता के तृतीय वर्ग में प्रेस फोटोग्राफर को शामिल किया गया था। इनके बीच नगर निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का फोटो प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रतियोगिता में करीब सौ से अधिक फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया और अपनी कला का जौहर दिखाया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर हेमा देशमुख ने किया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त डा आशुतोष चतुर्वेदी विशेष रुप से उपस्थित थे।
