लगभग सूखा बीतने के बाद सावन अपने विदाई के पहले कुछ राहत दे रही है। बीते दो दिनों से जिले के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो रही है। जो किसानों को काफी हद तक राहत दे रही है। बीते 24 घंटे में जिले में 15 मिमी. बारिश हुई है। हालांकि इसमें अधिक बारिश शहरी इलाकों में दर्ज की गई।
बुधवार देर शाम शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही। इस दौरान शहर सहित आसपास के हिस्से में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वनांचल क्षेत्र में भी बीते 24 घंटे में बारिश बेहतर रही है। लेकिन सुबह होते ही बारिश फिर थम गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने फिलहाल मजबूत सिस्टम होने का दावा किया है, अगले 48 घंटे भी जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
वनांचल में हुई खंडवर्षा दूसरे हिस्सों में परेशानी
जिले में इन दिनों खंड वर्षा की स्थिति बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश वनांचल क्षेत्र मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी और डोंगरगांव तक के लिए राहत भरी साबित हुई है। लेकिन छुरिया, राजनांदगांव ग्रामीण और गंडई इलाके में बारिश काफी कमजोर है।
