पालकों पर किताबो का सेट खरीदने दबाव
राजनांदगांव//शहर में बुक डिपो की दादागिरी जबरदस्ती बुक का पूरा सेट खरीदने को मजबूर करने का एक मामला सामने आया है ।
आज शहर के मध्य जय स्तंभ चौक के पास स्थित -नवीन ब्रदर्स मे बुक लेने गये एक पालक ने जब बुक के सेट मे से कुछ किताबो को कम करने के लिये कहा तो दूकान के मालिक ने पूरा सेट लेने के लिये दबाव डाला ।
बाद मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पत्रकारो के पहुचने के बाद जब मामला बिगड़ता देखा गया तो दुकानदार बुक देने को तेयार हुए।
ऐसा ही एक आम नागरिक के साथ आए दिन होता रहता है प्रभावशाली या स्थानीय लोग प्रभाव के बूते भले ही दुकानदार को समझाने में कामयाब हो जाते हो पर ग्रामीण क्षेत्रों के पालक व विद्यार्थियों के सामने इस तरह की घटनाएं आए दिन होती ही रहती है। इस मामले पर पालक जिलाधीश से शिकायत करने की तैयारी में।
