राजनादगाव -शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा ने कहा कि विगत दिनों मानसून सत्र में छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य और महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम व सांसद श्रीमती छाया वर्मा के साथ संसद भवन में मार्शलो के द्वारा धक्का मुक्की किया गया जिससे फूलों देवी नेताम के हाथ में चोट आई थी जिसको लेकर महिला सांसदों ने अपना पक्ष जनता की अदालत में रखा गया कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार के द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है वह सिर्फ नारा तक ही सीमित है उधर मार्शलो के द्वारा महिला सांसदों को मारपीट जैसे घृणित कार्यों का किसी भी प्रकार से विरोध नहीं करना सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है ऊपर से रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी के द्वारा समाचार पत्र में यह बयान जारी किया गया की दोनों राज्यसभा सदस्य माननीय श्रीमती फूलों देवी नेताम और माननीय श्रीमती छाया वर्मा जी झूठा नाटक कर रहे हैं ऐसे बयान से स्पष्ट हो जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मे महिलाऐ सुरक्षित ऩही है। सांसद सुनील सोनी को टीवी में प्रसारित न्यूज़ नहीं दिखाई दे रही होगी तो अच्छे डॉक्टर से अपने आंख का इलाज करवा ले महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है और भाजपा सांसद सुनील सोनी को चेतावनी देती है कि अपना बयान वापस ले और लिखित माफी मांगे ।।
