बीते साल शुरू हुई परम्परा इस साल भी जारी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के दिन 51 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वज महिला आर्मी के लिए तैयार हो रहीं ड्रीम्स अकादमी की लड़कियां फहराएंगी। 15 अगस्त के दिन सुबह अंबेडकर चौक में ध्वजारोहण किया जाएगा।
हमर खैरागढ़ हमर तिरंगा अभियान के तहत होने जा रहे आयोजन में बीते साल भी स्वय सेवी संस्थाओं ने तैयारी की थी। निर्मल त्रिवेणी महाअभियान, श्रीराम गौ सेवा समिति, शांतिदूत, इकरा फाउंडेशन, गोकुल नगर सेवा समिति सहित अन्य संस्थाओं के स्वयं सेवी निरंतर उक्त स्थल को व्यवस्थित करने में अपना समय दे रहे हैं। आयोजन से जुड़े याकूब खान, उत्तम बागड़े, शमशुल होंदा खान, महेश यादव सहित अन्य श्रमदानी नियमित रूप से श्रमदान कर रहे हैं।
लिखी संविधान की प्रस्तावना
आयोजन स्थल को स्वयं सेवी उत्तम बागड़े खुद लम्बे समय से अपने कुछ सहयोगियों के संजो रहे हैं। स्वयं सेवियों की पहल पर ही डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे संविधान की प्रस्तावना दर्ज की गई है।
आयोजन की दूसरी वर्षगांठ
आयोजन से जुड़े याकूब खान व अन्य ने बताया कि नगर में सेवा व देश प्रेम कूट कूट भरी हुई है, जिसकी परिणित बीते साल 51 फीट के तिरंगे के रूप में सामने आई थी। आज उसी आयोजन की दूसरी वर्षगांठ मनने जा रही है।
