बाइपास में जमीन की गलत ढंग से खरीदी बिक्री की शिकायत करने वाले व्यापारी पर शहर व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे सिर पर गंभीर चोटे आई है। घटना बुधवार दोपहर 12.30 बजे की है। व्यापारी अनिल जैन ने बायपास में गलत ढंग से हुई जमीन की खरीदी बिक्री की शिकायत प्रशासन से की थी।
मामले की जांच और नापाजोख के लिए आरआई मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिकायकर्ता अनिल जैन को भी नोटिस देकर मौके पर बुलाया। जहां पहले से ही पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बोथरा और सुविमल श्रीवास्तव मौजूद थे। जिस जमीन पर गलत ढंग से बिक्री का आरोप लगा है,वह नरेंद्र बोथरा के परिजनों के नाम पर ही थी। इसी के चलते नरेंद्र बोथरा बौखला गए। अनिल जैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। अनिल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। खैरागढ़ पुलिस ने नरेंद्र बोथरा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इधर देर शाम नरेंद्र बोथरा भी थाने पहुंचे। जिनकी शिकायत के बाद पुलिस ने अनिल जैन पर काउंटर मामला दर्ज कर लिया।
