बूढ़ा सागर में सौंदर्यीकरण के नाम पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई भी काम पूरा नहीं हो सका है। सौंदर्यीकरण के तहत होने वाले सभी काम अधूरे पड़े हैं। निगम प्रशासन भी ठेकेदार की मनमानी के सामने नतमस्तक है। काम अधूरा होने के बाद भी ठेकेदार को 15 करोड़ रुपए का भुगतान हो चुका है, जबकि पूरा प्रोजेक्ट 17 करोड़ रुपए का है।
