राजनांदगांव । बसंतपुर में संचालित मेडिकल कालेज अस्पताल को यथावत रखा जाएं। यहां लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल अस्पताल को स्थानांतरण न किया जाए। इसे लेकर मंगलवार को जिला किसान संघ द्वारा कलेक्टर ने नाम ज्ञापन सौंपा गया।
जिला मेडिकल अस्पताल को शहर के मध्य रखने की मांग को लेकर सोमवार को जिला किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा। किसानों संघ का कहना है कि मेडिकल अस्पताल शहर के अंदर होने से लोग आसानी से अस्पताल जांच के लिए जा सकते है और लोगो को स्वास्थ्य सुविधा अच्छी मिलेगी। लोगो का बेहतर इलाज हो इसी को देखते हुए बसंतपुर में मेडिकल अस्पताल बनाया गया है। अब अस्पताल पेड्री जाने से लोगों को काफी असुविधा होगी। मेडिकल अस्पताल दूर होने से इलाज में भी देरी होगी और तो लोगो को अधिक किराया देकर अस्पताल जाना पड़ेगा। यह लोगों के हित में नही है इसलिए मेडिकल अस्पताल को स्थांनांतरण नही किया जाए। इसकी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अगर अस्पताल को शिफट किया गया तो संघ द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी उधोग लगाने की मांग
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष बबलु कसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री नासीर जिंदरान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सयुक्त महामंत्री भोजराज भेलावे, युंका नेता विशु अजमानी जिला ग्रामीण युवक कांग्रेस सचिव ओमप्रकाश साहु ने सयुक्त रूप से जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर राजनांदगांव में उद्योग लगाने की मांग की। राजगामी सम्पदा न्यास मे उद्योग स्थापित करने निवेदन पत्र सौपते हुए पर्याप्त भूमि का विवरण भी दिया गया। इस पर बहुत जल्द कोई ठोस कदम उठाने का आश्वासन प्रभारी मंत्री ने दिया।
बबलू कसार ने बताया कि पूर्व मे राजनांदगांव बंगाल काटन मिल हुआ करती थी जिसमे लगभग 5000 हजार व्यक्ति कार्यरत हुआ करते थे जिसके कारण जिले की अर्थव्यवस्था बहुत शानदार हुआ करती थी। बाद में उक्त मिल बंद कर दी गई। मिल बंद होने के पश्चात किसी प्रकार कोई उधोग स्थापित नही हुआ। छत्तीसगढ़ की पुर्व की भाजपा सरकार ने स्टील प्लांट स्थापित करने का वादा किया गया था लेकिन किसी प्रकार की कोई कोशिश भी नही की गई।
जिले मे कोई उद्योग ना होने के कारण राजनांदगांव की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गई है। बबलू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी चुनावी सभा मे उधोग स्थापित करने की बात कही थी चुकि राजनांदगांव राजगामी संपदा न्यास के पास उद्योग लगाने पर्याप्त भूमि है। प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को बहुत जल्द उधोग स्थापित करने ठोस कदम उठाने आश्वासन दिया। उपरोक्त जानकारी उत्तर ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर ने दी।
