0 होम डिलीवरी में राजनांदगांव अव्वल 395 लोगों ने दिया ऑर्डर
0 लोगों ने भीड़ से बचने लिया होम डिलीवरी का सहारा
बसंत शर्मा, सवांददाता
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज से मदिरा प्रेमियों के लिए शराब दुकान खोल दी है जिसमें लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। इसके साथ साथ ही लोगों ने सरकार की नई पहल होम डिलीवरी का भी सहारा लिया और भीड़ से बचने घर पहुंच सेवा के तहत शराब मंगाई जिसका अच्छा प्रतिसाद राजनांदगांव में देखने को मिला।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज से सरकार द्वारा शराब की होम डिलीवरी की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की है जो लोग शराब दुकान के काउंटर में जाने से परहेज करते हैं और लम्बी कतार से बचने बार और 3 स्टार होटल पर जाते थे, लेकिन लॉक डाउन के दौरान बार और होटल पर शराब की बिक्री पूर्ण रूप से बंद है। जिसके चलते ऐसे लोगों सरकार द्वारा शराब की घर पहुंच सेवा का लाभ ले रहे हैं। इसी के तहत इसकी शुरुआत राजनांदगांव में देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज राजनांदगांव में होम डिलीवरी के लिए लगभग 395 लोगों ने आर्डर किया है जिसमें राजनांदगांव के तुलसीपुर इलाके में होम डिलीवरी के तहत चार बीयर की बोतल उक्त ग्राहक के घर पहुंचाई गई है । बताया जा रहा है कि होम डिलीवरी से शराब प्रेमियों को अच्छा फायदा मिलेने की उम्मीद है। उनके समय की बचत हो रही है और लंबी कतार पर घंटों खड़े होने की झंझट से उन्हें छुटकारा भी मिल रहा है।
