राजनांदगांव। दिग्विजय स्टेडियम की सभी दुकानों की नीलामी फिर से होना तो तय है, लेकिन उसके पहले उसकी कीमत नए सिरे से तय करनी होगी।दुकानों की संख्या कुल मिलाकर 30 है। प्रशासन ने अभी एक दुकान की बेस प्राइस प्रति दुकान 9.80 लाख रुपये तक किया है। नीलामी में मात्र तीन दुकानों के लिए ही खरीदार सामने आए थे। बाकी 27 दुकानों के लिए किसी ने आवेदन ही नहीं किया। इसका कारण दुकानों की कीमत जरूरत से कहीं अधिक होना बताया जा रहा है। ऐसे में आधार मूल्य पर प्रशासन फिर से तय करना होगा।
लोकेशन के हिसाब से दुकानों की बेस प्राइज दोगुना माना जा रहा है। व्यापारी चाहते हैं कि एक दुकान की कीमत पांच लाख से अधिक न हो। शहर के व्यापारियों ने इसी के चलते नीलामी प्रक्रिया में सहबागिता नहीं की। इससे प्रशासन की उस मंशा पर पानी फिर गया जिसमें नीलामी से स्टेडियम समिति कतो अच्छी आय मिलने की उम्मीद का जी रही थी। ऐसे में प्रशासन ने इस पर फिर से विचार कर सकता है।
भाड़ा तय ही नहीं किया गया है
दुकानों का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया है। नीलामी की प्रक्रिया नगर निगम के माध्यम से कराई गई थी। दोनों ने मिलकर कीमत तो तय कर ली, लेकिन मासिक किराया तय ही नहीं किया जा सका है। अभी व्यापारी इस असमंजस में हैं कि महंगी दुकान खरीदने के बाद प्रशासन उसका किराया भी उसी आधार पर तय न कर दे। इस कारण भी खरीदारों ने रूचि नहीं दिखाई।
कीमत कम नहीं करेंगे
दुकानों की कीमत कम नहीं करेंगे। हमारी कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा में बिके। वैसे नगर निगम से अभी नस्ती आई नहीं है। फाइल आने के बाद उस पर विचार किया जाएगा।
तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर
