अंबागढ़ चौकी। ब्लाक के ग्राम जादूटोला में आंगनबाड़ी के बच्चों को नया भवन मिल गया है। मंगलवार से बच्चें नवनिर्मीत आंगनबाड़ी भवन में बैठकर पढाई करेंगे। विधायक छन्नाी साहू ने पंचायत द्वारा निर्मीत आंगनबाड़ी भवन को महिला बाल विकास विभाग को सुपुर्द कर भवन को बच्चों की पढा?ई के लिए खुलवाया। आंगनबाडी भवन नहीं होने से जादूटोला के ग्रामीणों व आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका को बच्चों को पढा?ने के लिए परेशानी हो रही थी।
कोरोना काल के कारण यहां आंगनबाडी भवन का लोकार्पण कई दिनों से रुका था। जिसे लोकार्पित कर विधायक छन्नाी साहू ने महिला बाल विकास विभाग को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुकवारो नेताम ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य अरूण यादव, जनपद सदस्य शेषवरी ध्रुवे, देवनारायण नेताम, जसवंत साहू, गोपाल पाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां विद्यादायिनी की पूजा अर्चना व छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से हुआ।
स्वागत भाषण उपसरपंच उदय प्रकाश यादव, व सरपंच सुकवारो नेताम ने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखते हुए विकास के लिए विधायक से सहयोग करने का आह्वान किया। सभा में कांग्रेस नेता जादूटोला निवासी देवनारायण नेताम ने गांव में 40 वर्षों से हाईस्कूल भवन नहीं होने से आ रही समस्याओं के निराकरण और मोंगरा बराज से किसानो को लिफ्ट के माध्यम से सिचाई के लिए पानी दिलाने की मांग रखी।
विधायक छन्नाी साहू व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कांग्रेस के ढाई वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सामने रखते हुए भूपेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक साहू ने गांव व पंचायत के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने को प्रेरित किया। सभा का संचालन शिक्षक अर्जुनदास साहू व उदय यादव ने किया। इस अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र का युंकाध्यक्ष सरपंच धर्मेन्द्र साहू, पार्षद मनीष बंसोड, अविनाश कोमरे, ललित साहू, सरपंच मोहन मलगामे, पिन्टू साहू, पूनमचंद साहू, विनोद डेहरिया, अजय अग्रवाल, बंटी बोरकर, मुकेश सिन्हा, शमीमुद्यीन कुरैशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
यात्री प्रतीक्षालय की सौगात
खुज्जी विधायक छन्नाी साहू ने पंचायत व ग्रामीणों की मांग पर विधायक निधि से जादूटोला में नवीन यात्री प्रतिक्षालय निर्माण की घोषणा करते हुए विकास कार्य के लिए सवा तीन लाख की राशि मंजूर की। इस दौरान विधायक साहू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह हाईस्कूल भवन निर्माण और क्षेत्र के किसानों की सिंचाई सुविधाएं दिलाने के लिए मोंगरा बराज से पानी दिलाने हर संभव प्रयास करेगी। इसके अलावा जादूटोला सहित आसपास के गांवो की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिकता के आाधार पर कार्य करेगी।
स्कूल परिसर में किया पौधारोपण
वर्ष 1974 से संचालित हाईस्कूल जादूटोला का विधायक छन्नाी साहू ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित छात्रावास का भी निरीक्षण किया। विधायक ने छात्र छात्राओं, पालको व स्थानीय ग्रामीणों के साथ शिक्षकों से चर्चा कर हाईस्कूल संचालन में आ रही समस्याओं से परिचित हुई। विधायक ने ग्रामीणों व शाला स्टाप को भरोस दिलाया कि वह हाईस्कूल की समसयाओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस दौरान विधायक साहू ने शाला परिसर में फल, फूल व छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की जानकरी देते हुए इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
