अंबागढ़ चौकी। हरियाली और खुशहाली का प्रतीक हरेली पर्व अंचल में धूमधाम से मनाया गया। कृषि उपकरणों के साथ पशुधन का पूजा की गई। वहीं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलकूद का आयोजन भी हुआ। ब्लाक के ग्राम पेंदलकुही में हरेली महोत्सव का आयोजन कर गेडी दौड, फुुगडी, कबड्डी, खो-खो, मटका फोड, रस्सा खीच, बैल दौड़ सहित विभिन्ना खेल स्पर्धा में बच्चों के अलावा महिला-पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक छन्नाी साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपिस्थत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी जुरेशिया ने किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जनपद में गौठान समिति की अध्यक्ष खोमेन्द्री गांवरे, जनपद सदस्य यमुना कोमरे, कांग्रेस नेता छोटेलाल कटेंगा, धर्मेन्द्र साहू, ललित साहू, मुकेश सिन्हा, सरपंच टेमन कोमरे विशेष रूप से शामिल हुए। महोतसव का आयोजन पेंदलकुही के गौठान में हुआ।
इस दौरान विधायक ने गौठान में महिला समूह द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद व बाडी? का निरीक्षण किया। वहीं खेल विजेताओं को विधायक साहू ने पुरस्कृत किया। सरपंच टेमन कोमरे ने पंचायत की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विकास के लिए विधायक से विकास कार्यो की मंजूरी की मांग की। जिस पर विधायक छन्नाी ने कांग्रेस सरकार द्वारा ढाई साल में पूरे किए वादों और विकास कार्यो की जानकारी दी। विधायक ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को गांव-गरीब, किसान-मजदूर की सरकार बताया। इस अवसर पर सीईओ बीपी चुरेन्द्र, तहसीलदार एचएन खुंटे सहित पंचायत व ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित थे।
किसानों को मिला सिंचाई पंप
हरेली महोत्सव के दौरान परियोजना अधिकारी आईडब्लूएमपी नौ साल्हे कुसुमकसा नाला के जलग्रहण समिति ओटेबांधा व कुसुमकसा द्वारा ओटेबांधा, कुसुमकसा, साल्हे कुसुमकसा व सिंगरायटोला के तीन दर्जन किसानों को सिंचाई के लिए पेट्रोल व डीजल पंप का वितरण किया गया। किसानों को सिंचाई के लिए यह पपं विधायक छन्नाी साहू के हाथों से मिला। कृषकों का चयन कमांड एरिया को ध्यान में रखकर किया गया। सालहे कुसुमकसा नाला के कमांड एरिया पर स्थित इन चार गांवों के किसानों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा रेडी टू ईट से तैयार किए गए विभिन्ना प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनो को भी हरेली महोत्सव में पहुंचे ग्रामीणों को खिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने अतिथियों व ग्रामीणों के साथ गौठान में पौधारोपण किया।
कांग्रेस ने कौडूटोला में मनाया हरेली पर्व
ब्लाक कांग्रेस ने ग्राम कौडूटोला में हरेली महोत्सव का आयोजन किया। कौडूटोला गौठान में आयोजित हरेली महोत्सव में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के सयुक्त महामंत्री उदेराम साहू, जिला कांग्रेस सचिव बेनीप्रसाद साहू, पार्षद मनीष बंसोड, ब्लाक महामंत्री शमीमुद्यीन कुरैशी, विनोद डेहरिया उपस्थित थे। गौठान में हरेली महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों ने कृषि उपकरणों व पशुधन की पूजा अर्चना कर की।
इस दौरान पशुधन को लोंदी व चिला रोटी खिलाया। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने राज्य सरकार की महत्वंकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी व गोधन न्याय योजना की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना सरकार ने किसानों के विकास के लिए ही लागू किया है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में न केवल चुनाव में किसानों से जुडे वादों को पूरा किया है, बल्कि किसानों के सर्वागीण विाकस के लिए कई योजनाएं चला रही है।
सभा को उदेराम साहू व बेनीप्रसाद साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धि व योजनाओ की जानकारी दी। सभा का संचालन पंचायत सचिव बिसाहूराम साहू व आभार ज्ञापन जनबंधु ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौठान समिति के पदाधिकारी, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।
