राजनांदगांव. भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं नवनिर्वाचित युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह द्वारा कुछ दिन पूर्व अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी
जिसमे अरुणेश झा को जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया पूर्व में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं लगभग 5 वर्ष तक कई महत्वपूर्ण दायित्वो का निर्वाहन कर चुके है .
लक्ष्मीकांत साहू को जिला स्वाध्याय मंडल प्रभारी का दायित्व दिया गया लक्ष्मीकांत पूर्व में छात्र राजनीति मे अपना सक्रिय रूप से योगदान दे चुके हैं एवं सुमित अजमानी को जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है सुमित पूर्व में दिग्विजय कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर निर्वाचित हो चुके हैं जिला भाजयुमो नियमानुसार अनुसार 35 वर्ष से कम आयु वाले सभी युवाओं को मौका दिया गया जिस पर सभी नवनिर्वाचित भाजयुमो सदस्यों द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह का आभार व्यक्त किया.
