राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के राजनांदगांव आगमन पर जिला भाजयुमो ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए यहां पहुंचे राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के यहां पहुंचते ही भाजयुमो के नव पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपना जोश दिखाया। रायपुर से आगमन के दौरान भाजयुमो ग्रामीण मंडल ने ग्राम सुंदरा में डॉ. रमन सिंह का भव्य स्वागत किया। इसके बाद युवाओं का कारवां पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिला भाजयुामे अध्यक्ष, शहर के दोनों मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूरे जोश के साथ युवा पदाधिकारियों से मुलाकात की। यहां से युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाईक पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। केशर नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद युवाओं ने मंच पर जाकर डॉ. सिंह का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. सिंह ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।
