राजनांदगांव:-मोहला- मानपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन आदरणीय इन्द्रशाह मंडावी अपने एक दिवसीय प्रवास पर रेवाडीह वार्ड पहुंचे एवं पार्षद गामेंद्र नेताम के कार्यालय में पहुंचकर वार्ड विकास से संबंधित गतिविधियों की चर्चा की, इसके पश्चात पार्षद गामेंद्र नेताम के निवास जाकर उनके परिवार जनों से मुलाकात की एवं गामेंद्र नेताम को वैवाहिक जीवन में प्रवेश हेतु अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी एवं स्वल्पाहार किया।इस अवसर पर गामेंद्र नेताम एवं परिवार के द्वारा मंडावी जी के प्रथम आगमन पर आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया।साथ ही शाल और श्री फल प्रदान किये।इस अवसर पर आदरणीय मंडावी जी के सांथ उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली जीब,जितेन्द्र कौशिक, अमित जंघेल, हनीफ खान, शिवम गढ़पायले, हितेश गोनाढे,श्रेष्ठ मेश्राम, उमेश राजपूत, ठाकुर राम साहू, मुकेश साहू, पिन्टू श्रीवास संहित नेताम परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।उक्त जानकारी वार्ड अध्यक्ष व उत्तर ब्लॉक संयुक्त महामंत्री उमेश राजपूत द्वारा दी गईं।
