बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल के संचालन के लिए सिविल सर्जन की ओर से सेटअप अनुसार व्यवस्था बनाई जा रही है। अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी जा रही है। सीएस ने सहायक ग्रेड तीन पीसी जेम्स को स्टीवर्ड का प्रभार सौंपा है।
इसके पहले डीके तिवारी इस प्रभार में थे पर वे अब मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में संविदा पर हैं। इलेक्ट्रिशियन महेश नेताम को सहायक स्टीवर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। सीएस ने जेम्स को तत्काल ज्वॉइनिंग कर रिपोर्ट देने कहा है। वहीं वार्डों की व्यवस्था संभालने के लिए नर्सेज को प्रभार सौंपा है। मेटेरेन की जिम्मेदारी मंजू येन्नेवार और कांति को दिया गया है। आर्थो वार्ड की इंचार्ज एस सोना, फीमेल वार्ड रीना अनिल, आईसीयू वार्ड का प्रभार आरएस भिमटे को दिया गया है। एमएमडब्ल्यू डिपार्ट में भुनेश्वरी साहू इंचार्ज होंगी।
वार्डों के इंचार्ज बनाए गए: एसएनसीयू वार्ड की जिम्मेदारी ए गािर्डया संभालेंगी। कैज्युअल्टी में सुशीला साहू इंचार्ज होेंगी। माइनर ओटी की इंचार्ज ए गायकवाड़ होंगी। एमएस डिपार्ट में जेके साहू इंचार्ज बनाई गई है। ओपीडी इंचार्ज अल्पना मेश्राम हैं। पेईंग वार्ड इंचार्ज एम कंुजाम, एएनसी डिपार्ट इंचार्ज विद्या सावलकर होंगी। पीएनसी वार्ड इंचार्ज एस माॅर्टिंन, सीएसडब्ल्यू डिपार्ट में महिमा झा इंचार्ज बनाई गई हैं। पीपीओटी में पी हंसदा इंचार्ज बनाई गई है।
यहां का दिया प्रभार
डॉग बाइट डिपार्ट में एस विल्सन एवं के रमन इंचार्ज होंगी। जनरल इंजेक्शन कक्ष की प्रभारी रेखा देवांगन, यूएसजी डिपार्ट की इंचार्ज पी कांडे, मेजर ओटी इंचार्ज चंद्रिका साहू, आई वार्ड इंचार्ज शवन वर्मा को बनाया गया है। गायनी ओपीडी इंचार्ज के पवार और मंजू श्रीवास्तव होंगी। वहीं वैक्सीनेशन कक्ष इंचार्ज लीला ठाकुर और लता इंचार्ज हैं।
