शहर में लूटपाट और चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच मां को जान से मार देने की धमकी देकर 20 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। घटना शहर के शिव नगर में 3 अगस्त की रात हुई है। जिसके पीड़ित ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित शिवा साहू ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के गाड़ी के लिए पेट्रोल लेकर शिव नगर गया था। जहां चार पांच बदमाशों से उसे घेर लिया। पहले तो बदमाशों ने शिवा से मारपीट की, फिर उसकी मां को जान से मार देने की धमकी देकर 30 हजार रुपए का डिमांड किया। दहशत में शिवा ने 20 हजार रुपए लाकर आरोपियों को दिया। जिसके बाद उसे जाने दिया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
