मामले की जांच में जुटी पुलिस, मोतीपुर एलबी नगर का मामला
राजनांदगांव। एलबी नगर अंतर्गत आने वाले ग्राम मोतीपुर के सरपंच राजकुमार साहू ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद ग्राम में मातम सा छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मिलनसार व्यक्ति के धनी मोतीपुर एलबी नगर के सरपंच राजकुमार साहू अपनी गाड़ी क्रमांक cg 08 aq 56333 में काम से निकले थे और खबर मिली कि उन्होंने आत्म हत्या कर ली है। जैसे ही यह खबर गाँव मे पहुँची गांव में मातम सा छा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एल बी नगर अंतर्गत आने वाले मोतीपुर के सरपंच राजकुमार साहू द्वारा आत्महत्या कर ली गई हैं।यह सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्म हत्या का दिख रहा। मृतक द्वारा अपनी घड़ी, पर्स आदि को गाड़ी की डिक्की में रखा गया था। मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है कि मृतक ने यह कदम क्यो उठाया। क्या उस पर किसी प्रकार का कर्ज था या पारिवारिक विवाद तो नही था।
