प्रमुख सचिव, डाॅ. आलोक शुक्ला ने सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन का स्तर जाॅचा

राजनांदगाॅव 03 अगस्त 2021।। डाॅ.आलोक शुक्ला, प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण/स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगाॅव जिले का सघन दौरा कर जिले के स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्कूलो की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव डाॅ0 शुक्ला के साथ रायपुर से पहुॅची डाॅ. प्रियंका शुक्ला संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मिशन संचालक एन.आर.एच.एम. उपस्थित रहीं । राजनांदगाॅव जिले से उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों में राजनांदगाॅव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाॅव एच.आर.सोम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगाॅव डाॅ.मिथलेश चैधरी, डिप्टी कलेक्टर दिप्ती वर्मा, एस.डी.एम.मुकेश रावटे, जिला जनसंपर्क अधिकारी राजनांदगाॅव डाॅ.उषाकिरण मैडम, आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगाॅव आशुतोष चतुर्वेदी, एपीसी समग्र शिक्षा राजनांदगाॅव सतीश ब्यौहरे प्रमुख रहे। डाॅ0 आलोक शुक्ला ने सर्वप्रथम राजनांदगाॅव शहर के हृदयस्थल स्थित सर्वेश्वरदास नगर पलिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगाॅव पहुॅचकर शाला का निरीक्षण किया एवं शाला में उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों से बातचीत कर शाला के बच्चों से अध्ययन-अध्यापन के बारे में फीडबैक लिया । तत्पश्चात प्रमुख सचिव ने स्वयं विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित रहकर शिक्षकों द्वारा कराये जा रहे अध्यापन का स्तर जाॅचा और विद्यालय के उत्कृष्ट संचालन व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस विद्यालय के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एच.आर.सोम, डिप्टी कलेक्टर दिप्ती वर्मा सहित सर्वेश्वर दास विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती आशा मेनन की सराहना की। तदुपरांत प्रमुख सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सघन वनांचल क्षेत्र मानपुर की ओर प्रस्थान कि
