संजीत ठाकुर बने अध्यक्ष
राजनांदगांव, 03 अगस्त 2021/ गोंडवाना भवन मोहला में आदिवासी वर्ग के सभी समाजों की उपस्थिति में रविवार एक अगस्त को सर्व आदिवासी समाज ब्लाॅक इकाई मोहला का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक जनों ने सर्वसम्मति से श्री संजीत ठाकुर को सर्व आदिवासी समाज का ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी तरह श्री एमआर नायक को संरक्षक एवं सर्वश्री सुरजू राम राणा, संतराम चंद्रवंशी एवं दिलीप मंडावी को उपाध्यक्ष बनाया गया। शेष पदाधिकारियों का मनोनयन आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गोंडी धर्माचार्य श्री शेरसिंह आचला, गांेड संभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नेताम, संरक्षक श्री मोहन हिड़को, उपाध्यक्ष उदेसिंह गोटा, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर, युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, संभागीय कोषाध्यक्ष श्री तुलसीराम मरकाम सहित सर्वश्री रमेश हिड़ामे, बाबूराम हिड़को, दिनेश कोरेटी, दरोगाराम नेताम, श्री अजित कचलामे, तुकाराम कोर्राम, राधेलाल आचला, पुरुषोत्तम मंडावी, शिव कलामे, रमेश आचला सहित आदिवासी समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज प्रमुखों ने समाज के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हुए 9 अगस्त को गांेडवाना भवन मोहला में विशाल एवं भव्य विश्व आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन का निर्णय लिया।
