पाटेकोहरा से लगे रामपुर के गढ़ माता पहाड़ी पर लाल बहादुर नगर के 50 वर्षीय शिक्षक दिनेश सिन्हा ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। पहाड़ी पर शिक्षक को अचेत अवस्था में देख कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद अचेत शिक्षक को पुलिस की डायल 112 वाहन से छुरिया सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रात में शिक्षक को राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल अस्पताल में उपचार के बाद शिक्षक की जान बच गई। डाॅक्टर ने शिक्षक की सेहत को खतरे से बाहर बताया है। घटना रविवार शम करीब छह बजे की है।
