राजनांदगांव। पानी, बिजली, सड़क, नाली सहित विभिन्ना समस्याओं से जूझ रहे कौरिन भांठा दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने आज हाउसिंग बोर्ड कार्यालय का घेराव कर दिया। लंबे समय से कौरिनभांठा क्षेत्र के दीनदयाल कालोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड के मकान में रह रहे लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां पानी, बिजली, सफाई, ड्रेनेज जैसी समस्या है। कई बार अपनी समस्याओं को लेकर कालोनी के लोगों ने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की, लेकिन हाउसिंग बोर्ड के द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, जिसे देखते हुए कालोनी के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। समस्याओं का हल नहीं होने पर सोमवार को दीनदयाल हाउसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों ने बड़ी संख्या में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव कर दिया। यहां के निवासियों ने कहा कि कालोनी के सभी मकानों में सीपेज की समस्या है, वहीं उन्होंने कालोनी को पूर्ण विकसित नहीं किए जाने का आरोप भी हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों पर लगाया।https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.473.0_hi.html#goog_1003561652Ads by Jagran.TV
हाउसिंग बोर्ड वार्ड वासी का कहना कि इसके पहले भी समस्या को लेकर मिल चुके है परंतु आज तक कोई हल नही निकल पाया इसी को देखते हुए मजबूरन आज हम लोगो को धरने पर बैठना पड़ा। हाउसिंग बोर्ड कालोनी कौरिनभांठा के लोगों ने 10 बिंदुओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पानी, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, गंदगी जैसी कई मूलभूत समस्याएं हैं। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आगे भी और उग्र आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे।
