राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जनपद पंचायतों के मतदाता सूची तैयार करने अपीलीय अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा जपं राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया और अंबागढ़ चौकी के अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय जनपद पंचायत मोहला, मानपुर, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और छुईखदान के अपीलीय अधिकारी होंगे। राजनांदगांव जिले में जनपद पंचायतों के मतदाता सूची तैयार करने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदारों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदारों को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक के रूप में कार्य करने नियुक्त किया गया है।
