कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए शहरी क्षेत्र में 10 जगहों पर सेंटर तय किए गए हैं। यहां कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उपलब्ध रहेगी। मेडिकल कॉलेज पेंड्री, जिला अस्पताल बसंतपुर, लखोली उप स्वास्थ्य केन्द्र, मोतीपुर, शंकरपुर स्कूल, दिग्विजय स्टेडियम, परशुराम भवन मठपारा, उदयाचल संस्थान, लायंस क्लब, कांफ्लूएंस कॉलेज पार्रीनाला में वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं।
