डोंगरगढ़ के करेला भवानी मंदिर में दर्शनार्थी बनकर पहुंचे युवक ने प्रतिमा में मौजूद सोने-चांदी के जेवरात की चेारी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मोहारा पुलिस की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंदिर से चाेरी किए जेवरात को खेत में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। छुईखदान के विचारपुर में रहने वाला आरोपी 27 वर्षीय श्रीनाथ जंघेल करेला भवानी मंिदर में दशनार्थी बनकर पहुंचा था। उसने अपनी बाइक मंदिर की सीढ़ी के पास रखी और ऊपर मंदिर परिसर में चला गया। श्रीनाथ काफी देर तक मंदिर परिसर में ही बैठा रहा। इसी दौरान मंदिर का पुजारी पानी लेने के लिए कुछ सीढ़ियों से नीचे आया। मंदिर को सुनसान देख आरोपी श्रीनाथ ने मंदिर में माता पर चढ़े सोने और चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुजारी जब वापस मंदिर परिसर में पहुंचे तो उन्होंने प्रतिमा से जेवरात की चोरी होने की जानकारी मिली।
पहले भी कर चुका रेकी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार
मोहारा चौकी प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि पूजारी ने उन्हें आरोपी के हूलिए के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस 24 घंटे के भीतर संदेही श्रीनाथ तक पहुंच गई। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी दर्शनार्थी बनकर मंदिर की रेकी करने पहुंचा था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
