राजनांदगांव। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान आईडीबीआई बैंक, राजनांदगाँव शाखा ने एक सकारात्मक कदम उठाते हुए अटल बिहारी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज राजनांदगाँव को 5 कूलर शनिवार को भेट किए। इस अवसर मे कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहीने की उपस्थिति में आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रमुख श्री राजेश अग्रवाल के द्वारा कूलर भेट किया गया। डीन डॉ. रेणुका गहीने ने बताया की कूलर का इस्तेमाल कोविड-19 से लड़ रहे मेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगा। इस कूलर का उपयोग कॉलेज मे निर्मित क्वारेंटाइन सेंटर के लिए भी किया जा सकेगा। डीन ने बताया की कोरोना आपदा के बीच इस बढ़ती गर्मी में ये बहुत उपयोगी होगा एवं उन्होंने आईडीबीआई बैंक राजनांदगाँव शाखा का आभार जताया। इस मौके पर कॉलेज के वित्तीय अधिकारी देवेंद्र चौबे, आईडीबीआई बैंक के सहायक प्रबन्धक गौरव सरकार एवं कॉलेज के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
