श्रेष्ठ योजना अंतर्गत आकांक्षी जिला राजनांदगांव में अनुसूचित जाति के कक्षा 9वीं से (पांच) एवं 11 वीं से (सात) कुल 12 बच्चों का चयन परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाना है। इस योजना में जिले से चयनित 12 छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में निशुल्क आवासीय अध्ययन की सुविधा शासन द्वारा दी जाएगी। जिले से इस वर्ग के इच्छुक छात्र एवं पालकों की सहमति अनिवार्य होगी।
पालकों का वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी संस्था के प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। विकासखण्ड मुख्यालय में चयन परीक्षा 30 जुलाई को हाेगी। इसके लिए राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट स्कूल), खैरागढ़ विकासखंड के शासकीय बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल, छुईखदान विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छुरिया विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहला विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानपुर विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
