जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा के खाद, बीज संकट के नाम पर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश के किसानों को तीन कृषि कानून रूपी आग में झुलसा कर अब छग में किसानों को खाद-बीज संकट के नाम पर अपने को किसान हितैषी होने का नौटंकी कर रही है।
प्रवक्ता दुबे ने कहा कि धरना देने वाले भाजपाई अपने 15 वर्षीय सरकार के द्वारा किसानों से किए गए अन्याय, अमानक खाद का वितरण, फसल बीमा के लिए किसानों की परेशानी, विकास की आड़ में किसानों की भूमि पर मुआवजा दिए बिना निर्माण,किसानों की भूमि उद्योगपतियों को हड़पने की खुली छूट दे रखी थी । किसानों को बोनस और न ही 21 सौ रुपए का समर्थन मूल्य दे पाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 25 सौ में धान खरीदी सहित किसानों के हितों के लिए लगातार कदम उठाकर न्याय किया जा रहा है।
