छत्तीसगढ़राज्य शासन ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में वर्ष 2021 में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए परीक्षाओं के आयोजन की सशर्त अनुमति दे दी गई है। कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन ने इस संबंध में जारी आदेश के तहत प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समय-समय पर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम बीएससी कृषि आनर्स, बीएससी उद्यानिकी आनर्स, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी और बीटेक फूड टेक्नोलाजी पाठ्यक्रम में अभ्यर्थियों के प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल ( व्यापमं ) को अनुमति दी गई है।
मालूम हो कि बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं हुुई थी, इसलिए इसके बदले मेरिट के आधार पर छात्रों को दाखिले के लिए बुलाया गया था। विदित हो कि पिछले कुछ वर्षों से कृषि के क्षेत्र प्रदेश के युवाओं का रुझान बढ़ा है। यहीं वजह है कि कृषि की पढ़ाई करने के लिए छात्रों का रुझान पूूूर्व के वर्षों कीतुलना में बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा हैं, जिससे हर वर्ष लगभग 50 हजार छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होते रहे हैं। वहीं अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराने के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल अपनी तैयारी में जुट गया है। कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए सभी निर्देश का पालन करना होगा, जिसकी गाइडलाइन जल्द छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल जारी करेगा।
