छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने महापौर हेमा देशमुख से मुलाकात कर अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा गया। इसमें प्रमुख रूप से आरके नगर चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक के नामकरण की मांग की गई। साथ ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा के ऊपर छतरी का लगाने के लिए महाराणा प्रताप भवन से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जीईरोड महाराणा प्रताप के गेट का निर्माण एवं जीई रोड में भवन के प्रवेश द्वार से क्षत्रिय भवन पहुंच मार्ग तक पौधारोपण, बिजली खम्भों में लाइट लगाने की मांग रखी।
समाज के प्रमुख जय नारायण सिंह, अमर सिंह, प्रिंस सिंह और अजय सिंह परिहार ने महापौर का ध्यान रायपुर टाटीबंध में महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति को सम्मान जनक तर्कों से स्थापित करने के लिए महापौर रायपुर से संपर्क करने के लिए चर्चा करने की कोशिश भी की। हालांकि इस दौरान बात नहीं हो पाई। हमें विश्वास दिलाया कि उसके लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। राजपूत समाज की ओर से सहमति मिलने पर महापौर देशमुख का समाज ने आभार व्यक्त किया।
