राजनांदगांव। समाजसेवी व अधिवक्ता शारदा तिवारी ने नांदगांव ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में खास कर रक्ताल्पता की शिकायत रहती है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं व सिकल सेल के रोगियों सहित सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से हादसे का शिकार होने वाले लोगों को जीवन दान देने आवश्यक रूप से रक्त की जरूरत होती है। समय पर रक्त नही मिलने पर लोगों को जान से हाथ धोना पड़ता है। ऐसे आवश्यकता के समय में लोक संगीत साधक कवि/ साहित्यकार आत्माराम कोशा अमात्य के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जान निश्चय ही प्रेरणास्पद व सराहनीय कार्य है।
वसुधा फाउण्डेशन की समाज सेवी वर्षा अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उपस्थित रक्तवीरों में मास्क बांटा। कस्तुरबा महिला मंडल की कार्यकारिणी अध्यक्ष कंचन चौबे, सूलोचना मारकंडे, छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की संरक्षक आचार्य सरोज द्विवेदी व उपाध्यक्ष गिरीश ठक्कर ने भी रक्तदान कार्य को महादान बताया। इस अवसर पर 90 की दशक में नेताजी सुभाषचंद बोस की जयंती पर शहर में सबसे पहले शुरूआत किए जाने वाले रक्तदान शिविर में याद किया गया।
युवाओं ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
युनुल्स ब्लड ग्रुप युवा रक्तवीर समूह (डोंगरगांव), सत्यम ब्लड ग्रुप (जोशी लमती), , नागेश यदु, फणेन्द्र जैन के तत्वावधान में नांदगांव ब्लड बैंक (मठपारा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में युवा रक्तवीरों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में सुकमा जिले के कोटा से आए डॉ. इरफान सिद्दीकी व मो इरफान ने बी पॉजिटिव ग्रुप का रक्तदान किया। इसी तरह अभय कोशा, डागेश्वर ने ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया। साथ ही अमन तेजवानी, गिरीश, रोशन कुमार, सुर्य किरण, घिरेन्द्र बी पॉजिटिव, विजय कुमार व अतुल गायक ने ए पाजिटिव रक्तदान किया।
यूनूस कुरैशी ने बताया कि एक व्यक्ति यदि किसी को रक्तदान करता है, तो उससे तीन लोगों की जाने बचती हैं। दान किए गए रक्त में से प्लेटलेट, प्लाज्मा व होल ब्लड द्वारा तीन लोगों की जान बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर में दीपेश देवांगन, पुष्पेंद्र कुमार, आकाश जैन, सुनील गिरधारी, भगवानदास घनेश्वर, कुलदीप आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तमित्र चित्रागन साहू, चिमन यादव, पताश्री बाई, नीलकंठ साहू, कुसुम यादव, सरजूराम, लता, राशि पटेल, झुमुक लाल, श्रद्धा, मालती वर्मा, सरस्वती पुष्पेन्द्र, हेमा बाई, प्रमोद करिश्ता, हीमन बाई सहित रेयर ब्लड ग्रुप, छात्र युवामंच के रक्तवीरों का रक्तदान करते में विशेष सहयोग रहा। सभी रक्तदानी नांदगांव ब्लड ग्रुप के सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन फनेन्द्र जैन ने किया। वही आभार प्रदर्शन युनुस कुरैशी ने किया।
