चिचोला पुलिस की टीम ने चांदी डोंगरी जंगल में जमे हुए की फड़ में दबिश दी है। जहां से 9 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया है, आरोपियों के पास 1 लाख 41 हजार रुपए नकद भी जब्त की गई है। शिकायत के बाद चिचोला पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। चिचोला पुलिस ने बताया कि उन्हें चांदीडोंगरी जंगल में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। इसके बाद रात करीब 11 बजे टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां आरोपी जंगल के बीच में बैटरी से एलईडी लाइट जलाकर बाकायदा तालपत्री के नीचे जुआ खेल रहे थे।
मौके से पुलिस ने चंद्रकुमार, सैफ, कवलजीत सिंह, कौशल यादव, मोहन, दीपक, वाणी विलास, राजकुमार मेश्राम और रुपेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से नगद रकम सहित बैटरी, लाइट और तालपत्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक चांदी डोंगरी के जंगल में लंबे समय से फड़ जम रही है, जहां दूर दराज से भी जुआरी फड़ में शामिल होने पहुंचते हैं। लंबे समय से सामने आ रही शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
62 पाव अंग्रेजी शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार
इधर मोहारा पुलिस ने शराब का अवैध विक्रय करने वाले कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा को 62 पाव अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है। आरोपी अपनी बाइक में शराब लेकर अवैध बिक्री करने निकला था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है।
