जिले के निजी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई है पर आरटीई के तहत बच्चों का आरक्षित सीटों पर अब तक एडमिशन ही नहीं हो पाया है। जिले के 310 निजी स्कूलों की ओर से 4507 सीटें आरक्षित बताई गई है। अब तक आरटीई पोर्टल से 3408 आवेदन आ चुके हैं।
डीपीआई की ओर से अब तक लॉटरी को लेकर आदेश जारी नहीं किए जाने से आवेदन करने वाले बच्चे पढ़ाई में पीछे होते जा रहे हैं जबकि निजी स्कूलों की ओर से ऑनलाइन क्लासेस ली जा रही है। डीपीआई की ओर से एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने की बजाय आवेदन की तारीख और बढ़ा दी गई है। 31 जुलाई तक प्रवेश कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीईओ एचआर सोम का कहना है कि डीपीआई के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
