जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष गिरवर साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों एवं जनता को आए दिन हो रही लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में किसानों ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण कृषि कार्य पूरी तरह से ठप है। अभी तक धान फसल की रोपाई का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था लेकिन ट्यूबवेल नहीं चलने की वजह से रोपाई का कार्य नहीं हो पाया है। घरों में कूलर, पंखा नहीं चल पा रहा है।
गिरवर ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पास ऊर्जा विभाग है और बिजली की सप्लाई को प्रभावित कर धान की फसल को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे धान खरीदी में सरकार को आसानी हो, सरकार साजिश के तहत कटौती की जा रही है। सरकार किसान को दोहरी मार दे रही है, किसान को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया और दूसरी ओर कटौती कर फसल को प्रभावित कर रहे हैं।
डोंगरगढ़ ईई से मांग किया कि सड़क चिरचारी सब स्टेशन में पांच केवी का पावर ट्रांसफार्मर लगाई जाए और 132 लाइन की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। सब स्टेशन में एक भी नियमित कर्मचारी नहीं होने के कारण आम जनता व किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए।
धरना स्थल में ढालचंद मेश्राम, हनुमान दास साहू, रोमेश साहू, भाजपा मीडिया प्रभारी एलबी नगर चेतन साहू, नेतराम चंद्रवंशी, थनवार मंडावी, गणेशु सिन्हा, किरिश विश्वकर्मा, सुनील कवर कारुटोला, ऋषिराम सिन्हा, रामदास मालेकर, बागरेकसा मोजलाल गौटियाटोला, तजिंदर भाटिया बागनदी, सुंदर लाल सोरी, सुमेरी नेताम, नारद सिन्हा, नारायण साहू टाटेकसा सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
