कोरोना की दूसरी लहर के मामले अब लगभग सभी राज्यों में कम होने लगे हैं. अब धीरे-धीरे लाकडाउन की पाबंधियों में भी छूट दी जा रही है. वहीं अब मामले बढ़ने के कारण बंद किए गए स्कूल व कॉलेज (School Reopen) भी अब कई राज्यों में खुलने शुरू हो गए हैं. जानिए देश के किन-किन राज्यों में फिर से स्कूल व कॉलेज खुल रहे हैं और स्कूलों को किन नियमों का पालन करना होगा.
पंजाब
पंजाब में 26 जुलाई से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए(School Reopen) स्कूल खुल रहे हैं. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद की. स्कूलों में वही शिक्षक और कर्मचारी आएंगे, जिनका पूरी तरह से टीकाकरण हुआ है.
हरियाणा
हरियाणा में 9 से 12वीं तक के स्कूल फिर से पढ़ाई के लिए 16 जुलाई के खुले गए हैं. वहीं राज्य में वहीं 6 से 8वीं तक के स्कूल 23 जुलाई 2021 से खुलेंगे. अभी कक्षा 1 से 5वीं तक से स्कूलों को खोलने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.स्कूलों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा. इस संबंध में हरियाणा विद्यालय निदेशाल की ओर से राज्य के सभी शिक्षा अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं.
गुजरात
राज्य में गुजरात 12वीं के स्कूल 15 जुलाई 2021 से पढ़ाई के लिए फिर से खुल गए हैं. सिर्फ 50 फीसदी छात्र ही स्कूल आएंगे. स्कूल खुलने के बाद छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी. स्कूलों और कॉलेजों को सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. राज्य में अभी 1 से 5वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं और कॉलेज दो अगस्त से फिर से खुलेंगे शुरू होंगी.विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षाओं का संचालन विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जाएगा. अभी अन्य कक्षाओं के स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में कोई फैसला नहीं किया गया है.
कर्नाटक
कर्नाटक में कॉलेज 26 जुलाई 2021 से फिर से खुल रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है. केवल टीकाकरण वाले छात्रों और कर्मचारियों को कैंपस में आने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. वहीं राज्य भर के स्कूलों को फिर से खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 25 जुलाई से कक्षा 11वीं और 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल रहा है. सीएम ने एक बयान में कहा था कि राज्य में 50 फीसदी क्षमता के साथ 11वीं और 12वीं कक्षा के स्कूल खोले जाएंगे. वहीं राज्य में सभी कॉलेज 50 फीसदी क्षमता के साथ 1 अगस्त से खुल रहे हैं. अभी अन्य कक्षाओं के स्कूलों को खोलने के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. खुल रहे स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल नियमों का पालन करना होगा.
ओडिशा
ओडिशा में 26 जुलाई 2021 से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे. स्कूल सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुले रहेंगे. कक्षाओं का संचालन कोरोना गाइडलाइन के तहत किया जाएगा. विद्यार्थियों को मास्क लगाकर स्कूल आना अनिवार्य किया गया है.
