राजनांदगांव जिले के बसंतपूर पुलिस ने एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया हैऔर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 80 हजार रुपये के 10 नग मोबाईल को बरामद किया है ।
राजनांदगांव जिले के बसंतपूर पुलिस को लगातार मोबाईल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए बसंतपूर पुलिस मोबाईल चोर की पतासाजी मे जुटी हुई थी । इसी दौरान पुलिस को साई कृपा मोबाईल शाप के सीसीटीवी मे एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है ।जिसका पुलिस ने पतासाजी की है और आरोपी को गिरफ्तार किया है बसंतपूर थाना के ए एस आई आब्रम्हम खान ने बताया कि पूछताछ मे आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है और विभिन्न दुकानो से मोबाईल चोरी करना कबूल किया है ।आरोपी के पास से करीब अस्सी हजार का 10 नग मोबाईल बरामद किया है । पुलिस ने मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया है और अग्रिम कार्यवाही के लिए न्यायालय मे प्रस्तुत किया है ।
