राजनांदगांव के बीड़ी पत्ता व्यवसायी से खरीदारी कर लगभग तीन करोड़ 18 लाख रुपए नही देने के मामले में शहर के कोतवाली पुलिस में पश्चिम बंगाल के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है !
पश्चिम बंगाल के धुलिया निवासी शंकर बीड़ी वक्स के प्रोपाईटर फरीद विश्वास के द्वारा राजनांदगांव शहर के बीड़ी पत्ता व्यवसाई को बीड़ी पत्ता खरीदने के एवज में लगभग 3 करोड़ 18 लाख रु का चूना लगाने का मामला सामने आया है । जब राजनांदगांव के व्यवसायी ने रुपए मांगे तो पश्चिम बंगाल के व्यवसायी ने रुपये देने मना कर दिया ।इसके बाद शिकायतकर्ता बल्लाल किस्तैया ने कोतवाली थाने में पश्चिम बंगाल के धूलिया निवासी शंकर बीड़ी वक्स् के प्रोपराइटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है
