राजनांदगांव नगर निगम व्दारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के बाद कचरा सांग्रहण के लिए एस एल आर एम सेंटर का निर्माण कराया गया है ।जहां पर स्वच्छता दीदी नियमित कार्य करती है । और शहर के विभिन्न वार्डो का कचरा कलेक्शन कर मणी कंचन केन्द्र मे कचरा संग्रहण के कार्य मे लगी हुई है । लेकिन नगर निगम व्दारा इन स्वच्छता दीदीयो को गोबर खरीदी केन्द्र मे कार्य के लिए भेजा जाता है ।जिससे डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य मे बाधा पहुचती है वही गोबर खरीदी केन्द्र मे स्वच्छता दीदीयो के न जाने से उनके वेतन से प्रतिदिन के हिसाब पांच सौ रुपये काट दिया जाता है जबकि इन स्वच्छता दीदीयो का एक दिन का वेतन दो सौ रुपया मिलता है ऐसे मे गुस्साए स्वच्छता दीदीयो ने एस एल आर एम सेंटर मे काम बंद कर धरना दिया है और नगर निगम के खिलाफ नारे बाजी की है ।उन्होने एस एल आर एम सेंटर के सुपर वाईजर पर मनमानी करने का आरोप लगाया है ।
स्वच्छता दीदीयो का कहना है कि सुपरवाईजर व्दारा मनमानी की जा रही है और वेतन से पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काटे जा रहे है जबकि हमारा प्रतिदिन का वेतन दो सौ रुपये होता है । स्वच्छता दीदीयो वेतन न काटे जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है ।
