राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक सोमवार को प्रदेश के महामंत्री किरण देव व जिले के प्रभारी संजय श्रीवास्तव व जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में संपन्ना हुई, जिसमें भाजपा की संगठनात्मक बातों को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में पार्टी की वास्तविक स्थिति एवं आगामी रूपरेखा तय की गई। बैठक में बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मीडिया सेल के अनुसार बैठक के शुभारंभ में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कोरोना काल से लेकर आज तक किए गए कार्यों के बाद संगठन की प्रगति को विस्तार से बताया की छह जुलाई से ई चिंतन शिविर का सतत आयोजन हो रहा है। पौधारोपण का कार्यक्रम, विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन एवं वर्तमान में खाद बीज की समस्या को लेकर किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन की कड़ी निरंतर चली आ रही है एवं साथ ही आगामी लक्ष्य भी उन्होंने बताया की कैसे भूपेश सरकार की असफलता को जन जन तक पहुचाना है। इसके बाद संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बूथ एवं शक्ति केंद्र गठन की प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि आज संगठनात्मक मजबूती के लिए जमीन पर पहुंचकर कार्यकर्ता कार्य करें और सरल पोर्टल के माध्यम से बूत समिति का गठन कर 25 सदस्य वाली बूथ समिति को सरल पोर्टल में भरकर ऑनलाइन करना है, साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें जमीनी स्तर पर पहुंचने की टिप्स भी संजय श्रीवास्तव ने देते हुए भूपेश सरकार की असफलता को जन जन तक पहुचाने की कार्ययोजना भी बताई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री किरण देव ने सभी सातों मोर्चा और 15 प्रकोष्ठ के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से सीधी बातचीत भी की और संगठन की स्थिति को जाना और यह भी देखा कि उनके मंडल स्तर के गठन की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, साथ ही किरण देव ने जिन मंडल जिन मोर्चा एवं प्रकोष्ठों का गठन नहीं हुआ है। उन्हें तत्काल ही पांच अगस्त तक अनिवार्य रूप से गठन करने का आहावान किया और 25 से 30 जुलाई के बीच मंडल बैठक की तिथि भी तय की साथ ही तीसरी लहर आने के पूर्व स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए संयोजक व दो सह संयोजक बनाने की जानकारी भी दी और कहा कि जनता की सेवा में भाजपा कार्यकर्ताओं को सतत लगे रहना है ।
किरण देव की बैठक लेने की विशिष्ट शैली से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ। उनकी शैली के कारण ही तीन घंटे तक कार्यकर्ता बैठक से बंधे रहे और सभी ने संकल्प भी लिया की बूथ एवं शक्ति केंद्रों की बताई गई कार्ययोजना पर वह शीघ्र अमल भी करेंगे । जिससे भाजपा को मजबूत किया जा सके।
आज की बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश गांधी ने एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र गोलछा ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल, प्रदीप गांधी, विनोद खांडेकर, सरोजनी बंजारे, कोमल जंघेल, भरत वर्मा, शशिकांत द्विवेदी, विक्रांत सिंह, गीता घासी साहू, तरुण लहरवानी,अतुल रायजादा, एमडी ठाकुर, पूर्णिमा साहू,विजेंद्र सिंह ठाकुर, किरण साहू,मोनू बहादुर सिंह, चंद्रिका डडसेना, कोमल सिंह राजपूत, खोमान देशलहरे, नीलकंठ गड़े, पवन मेश्राम वीरेंद्र जैन, आभा तिवारी योगेश बागड़ी, हीरेंद्र साहू इरफान खान, अकरम कुरैशी, कैलाश शर्मा सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्री भी उपस्थित थे ।
