राजनांदगांव। नगर-पालिक पूर्व सभापति व भाजपा नेता शिव वर्मा ने निगम आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर काफी क्षोभ जाहिर किया है और कहा है कि आयुक्त महोदय इस भीषण गर्मी में पेड़ लगाने का मोह छोड़ कर शहर की प्यासी जनता को पानी पिलाए। शहर 51 वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। नलों से पानी नहीं आ रहा है। टैकरो से भी पानी पर्याप्त नहीं पड़ रहा है ऐसे हालात में ज्यादा जरूरी काम को करने के बजाए आयुक्त महोदय भीषण गर्मी में 50 हजार पेड़ लगाने जुटे हुए है।
पूर्व सभापति ने कहा कि नगर निगम के कर्मी विगत लगभग दो माह से वेतन से वंचित है। कोरोना संकट के साथ-साथ आर्थिक संकट से जूझ रहे निगम कर्मियों की परेशानी की ओर आयुक्त का ध्यान नहीं है और अनावश्यक काम को अंजाम दे निगम व अपने स्वयं का समय बरबाद कर रहे है। श्री वर्मा ने आयुक्त को सबसे पहले शहर के वार्डों की पानी समस्या की ओर ध्यान देने के लिए कहा और ताकीद की कि यदि नलों से गंदा पानी सप्लाई से पीलिया जैसे संक्रमण रोग का फैलाव हो गया तो इसकी जिम्मेदारी आयुक्त पर होगी क्योंकि नलों में गंदा पानी आना जगह-जगह पाईप लाईन फूटने से फोर्स का कम आना, वर्तमान की शिकायत बनी हुई है। निगम आयुक्त बरसात में पेड़ लगाने का काम करे अभी गर्मी में लोग को पानी पिलाने की जरूरत है।
