राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी शहर में भगवान जगन्नााथ की रथयात्रा नहीं निकाली जा सकी। भक्तों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम तक भक्तों के पहुंचने का दौर चलता रहा। इस बार भोग-प्रसादी का भी वितरण नहीं किया गया।
भगवान जगन्नााथ की रथयात्रा शहर में इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकाली गई। भक्तों ने गांधी चौक के पास वाले भगवान जगन्नााथ के मंदिर में पहुंचकर भगवान जगन्नााथ, भाई बलभ्रद और बहन सुभ्रदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष भी रथयात्रा को स्थगित किया गया था। इस बार मंदिर समिति द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए भक्तों को मंदिर परिसर में भगवान जगन्नााथ के दर्शन कराये गए।
मास्क के साथ मंदिर में दिया गया प्रवेश भगवान जगन्नााथ रथयात्रा कमेटी के पदाधिकारी गिरधारी शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन के दिशा-निर्देश पर इस बार रथ यात्रा स्थगित की गई है । लेकिन भक्तों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए मास्क के साथ मंदिर दर्शन की व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन लाभ प्राप्त किया।
कोरोना से मुक्ति की कामना की दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे भक्त नागेश ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भोग प्रसादी का वितरण नहीं किया गया। भक्तों ने भगवान जगन्नााथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख समृध्दि सहित कोरोना के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
