कोरोना संक्रमण से बचने ब्लॉक में टीकाकरण का कार्य अभी भी जारी है। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार डोज कोविशील्ड की प्राप्त हुई है जिसे ब्लॉक में संचालित छह टीकाकरण केन्द्रों में लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
कोरोना के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण की गति धीमी हो गई थी जिसे देखते हुए जिले कोविशील्ड की 5 हजार डोज प्रदान की गई जिसके बाद पुन: टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
वर्तमान में नगर के विक्टोरिया स्कूल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पांडादाह, मरकामटोला, बाजार अतरिया, जालबांधा व मुढ़ीपार इन छह केन्द्रों में ही टीकाकरण किया जा रहा है। ब्लॉक में चल रहे वजन त्योहार व एचबी जांच के कारण छह स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी वैक्सीनेशन में बुधवार को कुल 995 तथा गुरुवार को 1071 तथा शुक्रवार को ब्लॉक में कुल 971 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं बीपीएम सतंजय ठाकुर ने बताया कि कोविशील्ड की पांच हजार डोज प्राप्त हुई है, ब्लॉक में चल रहे वजन त्योहार व एचबी जांच के कारण छह स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य जारी है।
