विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करवारी के आश्रित ग्राम पिपरखारखुर्द व घोटिया पंचायत के आश्रित ग्राम कोहकट्टा टोला में पाइप लाइन विस्तार का भूमिपूजन विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। साथ ही सरपंच व आदिवासी समाज के मांग पर आदिवासी भवन के लिए साढ़े 6 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
विधायक ने खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित सोशल मीडिया के गोठ प्रशिक्षण शिविर का भी शुभारंभ किया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सोशल मीडिया व युवा कांग्रेस महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
विधायक ग्राम ढ़ारा में दिवंगत कांग्रेस नेता प्रदीप वैद्य के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, चुम्मन साहू, कमलेश वर्मा, सामसाय टांडेकर, जगदेव साहू, पंचराम चंदेल, ललित लहरे, नंदलाल नेताम, उत्तम चौरे, संजय नेताम, पुरुषोत्तम चेलक, वेदप्रकाश राजेकर उपस्थित थे।
