जिला मुख्यालय में सोमवार को छह केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। बताया गया कि फिलहाल प्रशासन के पास कोविशील्ड टीका ही मौजूद है। 18 प्लस के पहले और दूसरे डोज के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री, जिला अस्पताल बसंतपुर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखोली, मोतीपुर, शंकरपुर स्कूल के अलावा दिग्विजय स्टेडियम में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 1044 लोगों ने पहली और 490 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इस तरह रविवार को 1534 डोज लगवाई। वहीं रविवार को बल्देव बाग में एक कोरोना पॉजिटिव आया है। जबकि आठ लोगों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल एक्टिव केसेस 150 हैं।
