पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने के बाद यात्री किराया बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को बस ऑपरेटरों द्वारा शहर में बसों की बारात निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बसों को लेकर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और अपनी परेशानी बताई।
जिला बस एवं मिनी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रईस अहमद शकील ने बताया कि यातायात महासंघ के बैनर तले यह प्रदर्शन चरणबद्ध जारी है। इसके तहत अब अपनी मांगों को लेकर 12 जुलाई को बूढ़ासागर रायपुर में महाधरना दिया जाएगा।
